Recent Posts

LightBlog
Responsive Ads Here

रविवार, 7 जनवरी 2018

राजस्थान G.K. मोस्ट प्रशन

राजस्थान G.K. मोस्ट प्रशन 

1. प्रसिद्ध नृत्यांगना गुलाबो किस नृत्य से सम्बंधित है?
उत्तर :- कालबेलिया,
2. राणा सांगा व बाबर के बीच कौनसा प्रसिद्ध युद्ध हुआ था?
उत्तर :- खानवा,
3. प्रसिद्ध रणकपुर के जैन मंदिर किस जिले में है?
उत्तर :- पाली,
4. भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने पंचायती राज व्यवस्था का शुभारम्भ किस जिले से किया था?
उत्तर :- नागौर,
5. राजस्थान से लोक सभा सीट कितनी है?
उत्तर :- 25,
6. राजस्थान विधानसभा में कुल कितनी सीट है?
उत्तर :- 200,
7. राजस्थान के किस जिले में जनसंख्या का घनत्व सबसे कम है?
उत्तर :- जैसलमेर,
8. थेवा कला के लिए कौन सा शहर प्रसिद्ध है?
उत्तर :- प्रतापगढ़,
9. राज्य के किन जिलों में एक भी नदी नहीं बहती है?
उत्तर :- बीकानेर व चुरु,
10. राजसमंद जिले का मोलेला गाँव किस कला के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर :- टेराकोटा (मिट्टी की मूर्तियां) के लिए,
11. ब्लैक पॉटरी के कौनसा नगर प्रसिद्ध है?
उत्तर :- कोटा,
12. किस लोक देवता को जाहर पीर कहा जाता है?
उत्तर :- गोगाजी,
13. चूहों की देवी के रूप में प्रसिद्ध है?
उत्तर :- करणीमाता देशनोक, बीकानेर,
14. लांगुरिया गीत किस मंदिर में गाए जाते है?
उत्तर :- केलादेवी मंदिर करौली में,
15. कौनसा मेला आदिवासियों के कुंभ के रूप में जाना जाता है?
उत्तर :- वेणेश्वर मेला डूंगरपुर,
16. गालव ऋषि के आश्रम के रूप में राजस्थान का कौन सा तीर्थ स्थित जाना जाता है?
उत्तर :- गलता जी जयपुर,
17. रुणीजा गाँव में कौन से लोक देवता का मंदिर है?
उत्तर :- बाबा रामदेवजी,
18. सालासर बालाजी का धाम किस जिले में है?
उत्तर :- चुरू जिले में,
19. कौन से जैन तीर्थंकर को उदयपुर जिले के आदिवासी काला बाबा के नाम से पूजते है?
उत्तर :- ऋषभदेव को,
20. किस नागवंशीय जाट लोकदेवता ने मेर लुटेरों से गाय छुडाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी?
उत्तर :- तेजाजी ने,

Flow my blog. gknotice.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें