Recent Posts

LightBlog
Responsive Ads Here

शनिवार, 6 जनवरी 2018

G.k. Rajasthan most

G.k. Rajasthan most

1. मीरा की तरह यह शहजादी भी कृष्ण की उपासिका थी ।शहजादी ताज बेगम के गुरु विट्ठल नाथ थे।ताज बेगम कहाँ की शहजादी थी?
उत्तर :- फतेहपुर,
2. अलवर जिले में स्थित ऊँची पर्वत चोटियां है?
उत्तर :- भैराच, बैराठ,
3. जर्मनी की एक संस्था के.एफ.डब्ल्यू के सहयोग से राजस्थान के इस जिले में आपणी योजना से जनता लाभान्वित हो रही है, पेयजल की इस योजना में जन भागीदारी से प्रबन्ध को सुगम बनाया गया है?
उत्तर :- चुरू,
4. इस देश का क्षेत्रफल राजस्थान के क्षेत्रफल के लगभग बराबर है?
उत्तर :- जर्मनी
5. ये देश उन्हीं अक्षांशों पर स्थित हैं, जिन पर राजस्थान प्रदेश है?
उत्तर :- अल्जीरिया, लीबिया,मिश्र,
6. रसोईघर में काम आने वाले बर्तन हाटड़ो (हटड़ी) में क्या संग्रह करके रखा जाता है?
उत्तर :- नमक-मिर्च मसाले,
7. हमीदुदीन चिश्ती को मिट्ठे साहब के नाम से जनमानस में प्रसिद्धि मिली थी। इनकी दरगाह किस दुर्ग के भीतर स्थित है?
उत्तर :- गागरोन,
8. परमारों के शासन का प्रमाण बसन्तगढ़ का जीणशीर्ण दुर्ग इस जिले में स्थित है?
उत्तर :- सिरोही,
9. राष्ट्रीय राजमार्ग 8,79 एवं 89 किस स्थान पर मिलते है?
उत्तर :- अजमेर,
10.चित्रकला संग्रह सरस्वती भंडार कहाँ स्थित है?
उत्तर :- उदयपुर,
11. कंकड़-पत्थर से ढक़े मरूस्थलीय भाग को कहते है?
उत्तर :- रेग,
12. राज्य की पहली पवन ऊर्जा परियोजना जैसलमेर में शुरू की गई थी। दूसरी परियोजना इस जिले में स्थापित की गई थी?
उत्तर :- प्रतापगढ़,
13. गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के विकास, परिवहन तथा विद्युत सयंत्रों की स्थापना हेतु राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम की स्थापना किस वर्ष में की गई थी?
उत्तर :- 2002,
14. बूंदी के कजली तीज माता मेले का मुख्य आकर्षण यह नृत्य रहता है?
उत्तर :- चकरी,
15. गाढ़े अपारदर्शक रंगों के प्रयोग की चित्रण पद्धति को कहते है?
उत्तर :- टैम्परा पद्धति,
16. नाग पंचमी का त्योहार विक्रम संवत् के किस महीने में मनाया जाता है?
उत्तर :- श्रावण,
17. पौथीखाना क्या है?
उत्तर :- जयपुर का चित्रकला संग्रहालय,
18. जवाई बांध किस जिले में स्थित है?
उत्तर :- पाली,
19. राजस्थान के किस जिले में राज्य सरकार सर्वाधिक पशु मेलों का आयोजन करती है?
उत्तर :- नागौर,
20. राजस्थान में अमेरिकन कपास का उत्पादन किस जिले में होता है?
उत्तर :- श्रीगंगानगर,
Flow my blog. gknotice.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें